NIFT Exam 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी मंगलवार यानी 1 नवंबर 2022 को निफ्ट परिसरों में बीडीएस, बीएफटेक, एमएफटेक, एमडी और एमएफएम प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से किया जा सकता है। निफ्ट आवेदन पत्र 2023 को नियमित शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है। हालांकि, निफ्ट परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की अनुमति जनवरी 2023 के पहले सप्ताह तक 5,000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ दी जाएगी। निफ्ट पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले, छात्रों को पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। निफ्ट 2023 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट - nift.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। निफ्ट परीक्षा 2023 कंप्यूटर आधारित मोड में पांच फरवरी 2023 को देश भर के 32 शहरों में आयोजित की जाएगी। B.Des में प्रवेश के लिए NIFT GAT वाले छात्रों को 2 घंटे में प्रश्नों को हल करना होगा। हालाँकि B.F.Tech GAT के लिए परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।
निफ्ट पंजीकरण के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2023 को 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय / राज्य बोर्ड से इंटरमीडिएट पास किया होना चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
निफ्ट पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
निफ्ट पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों के पास एक ईमेल आईडी, शैक्षिक योग्यता विवरण, विकलांगता प्रमाण पत्र, व्यक्तिगत विवरण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), स्कैन किए गए प्रारूप में हस्ताक्षर, स्कैन की गई फोटो, डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण होना जरूरी है।
ऐसे भरें निफ्ट आवेदन पत्र 2023
निफ्ट पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले निफ्ट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर लॉग इन करें।
- वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और अपना लॉगइन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।
- अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल के माध्यम से उम्मीदवार पोर्टल में साइन इन करें और परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र में निफ्ट परीक्षा केंद्र चुनें।
- सभी विवरण जमा करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।