तमिलनाडु बोर्ड का बारहवीं कक्षा का मूल्यांकन मानदंड जारी हो गया है। सूबे के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को बारहवीं कक्षा का मूल्यांकन मानदंड जारी किया। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 50:20:30 फार्मूले के जरिए तैयार किया जाएगा। सूबे के सीएम स्टालिन ने कहा कि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के अंकों का वेटेज 50 फीसदी होगा। वहीं, ग्यारहवीं कक्षा के अंकों का वेटेज 20 फीसदी होगा जबकि बारहवीं के व्यावहारिक और टर्म एंड परीक्षाओं का वेटेज 30 फीसदी होगा।