फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN Board Exams: कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी

Thu, 03 Mar 2022 11:35 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TN Board 10-12th Exams Date Sheet: टीएन बोर्ड की एसएसएलसी परीक्षाएं (SSLC Exams) छह मई से शुरू होंगी जबकि एचएससी प्लस टू की परीक्षाएं (HSC Exams) पांच मई से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TN Board 10-12th Exams Date Sheet: सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। टीएन बोर्ड की एसएसएलसी परीक्षाएं (SSLC Exams) छह मई से शुरू होंगी जबकि एचएससी प्लस टू की परीक्षाएं (HSC Exams) पांच मई से शुरू होंगी। 

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केवल सुबह की पाली में सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:15 बजे समाप्त होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के विवरण के सत्यापन के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। मुख्य तौर पर परीक्षा 10:15 बजे से शुरू होगी। नए पैटर्न के लिए परीक्षा 12:45 बजे तक चलेगी जबकि ओल्ड पैटर्न के लिए दोपहर 1:15 बजे समाप्त होगी।

TN बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां

कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 अप्रैल से दो मई तक होंगी। जबकि 12वीं की सैद्धांतिक बोर्ड परीक्षा पांच मई से 28 मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम 23 जून, 2022 को घोषित किए जाएंगे। वहीं, कक्षा 10वीं के लिए, आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षा 25 अप्रैल से दो मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। जबकि 10वीं बोर्ड की थ्योरी परीक्षा छह मई से 30 मई तक होंगी। इनके परिणाम 17 जून, 2022 को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा 11वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 अप्रैल से दो मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। जबकि 11वीं की वार्षिक परीक्षा नौ मई से 31 मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, इनके परिणाम सात जुलाई, 2022 को घोषित किए जाएंगे।
 

TN Board Exams तमिलनाडु एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम

  • 06 मई, 2022 : भाषा (Language)
  • 14 मई, 2022 : वैकल्पिक भाषा (Optional language)
  • 18 मई, 2022 : अंग्रेजी (English)
  • 21 मई, 2022 : व्यावसायिक विषय (Vocational subject)
  • 24 मई, 2022 : गणित (Maths)
  • 26 मई, 2022 : विज्ञान (Science)
  • 30 मई, 2022 : सामाजिक विज्ञान (Social Science)
 
विज्ञापन

11वीं की परीक्षा 09 मई से 31 मई तक होगी

इस बीच बोर्ड ने 11वीं की परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। बोर्ड 09 मई से 31 मई तक कक्षा 11वीं की परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर भी अपनी विस्तृत डेट शीट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें