आरएन रवि, तमिलनाडु के राज्यपाल
- फोटो : पीटीआई
Tamil Nadu Universities VC Appointment: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने डॉ के कला को मदर टेरेसा महिला विश्वविद्यालय, कोडाइकनाल का कुलपति नियुक्त किया है। राजभवन की ओर से शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ कला पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए पद संभालेंगी।
दो किताबें लिखीं, 20 शोध पत्र प्रकाशित हुए
डॉ कला ने अपने 34 साल के पेशे में दो किताबें लिखी हैं। वहीं, उनके 20 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। उनके पास आठ वर्षों को प्रशासनिक अनुभव भी हैं। वे फिलहाल कॉन्गु कॉलेज में विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर सेवाए दे रहीं थीं। राज्यपाल, जो राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं, ने राजभवन में एक कार्यक्रम में कला को नियुक्ति आदेश सौंपा।
एस अरुमुगम को तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया
वहीं, अकादमिक नियुक्तियों के क्रम में, राज्यपाल आरएन रवि ने एस अरुमुगम को तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में नियुक्ति आदेश सौंपा। अरुमुगम पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए पद संभालेंगे। राजभवन से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह 14 वर्षों से अधिक समय से भारतीदासन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने अपने 25 वर्षों के पेशे में तीन पुस्तकें लिखी हैं।