पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा : डीएसपी
कराईकुडी के पुलिस उपाधीक्षक विनोज कुमार का कहना है कि शिवगंगा जिले में कराईकुडी के पास 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगा ली। मामला दर्ज कर लिया गया है और हम जांच कर रहे हैं। उनका पोस्टमार्टम पूरा हो गया था। शव उनके माता-पिता को सौंपा गया। इस महीने राज्य में यह पांचवां ऐसा मामला है।
चार मौतें पिछले तीन दिनों में हुई
संयोग या साजिश! सबका पैटर्न एक जैसा
दो सप्ताह में ऐसी पांच घटनाएं ऑन रिकॉर्ड दर्ज की गई हैं। सभी मामलों को दो-तीन बातें समान हैं। पहली, इनमें से चार छात्राएं 12वीं की स्टूडेंट थीं, जबकि एक 11वीं की छात्रा थी। दूसरी यह कि सभी की मौत एक जैसे ही तरीके से हुई है। जबकि तीसरी यह कि पांचों घटनाओं को पुलिस कथित तौर पर आत्महत्या बता रही है।