फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: यूपी में फ्री में करें आईएएस-पीसीएस की कोचिंग, 31 मार्च तक नि:शुल्क पंजीकरण; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Tue, 25 Feb 2025 07:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SWD UP Free Coaching For UPSC: यूपी के समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद छात्रों को यूपीएससी और पीसीएस फ्री कोचिंग दी जाती है। इसके लिए छात्रों को एक प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। पंजीकरण करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है।
 
विज्ञापन
यूपी के समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष यूपीएससी और पीसीएस के लिए फ्री कोचिंग दी जाती है। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP IAS PCS Free Coaching Admission 2025: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग, लखनऊ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यूपीएससी और पीसीएस फ्री कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा की तैयारी के लिए यह निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है।

विज्ञापन


विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Free UPSC Coaching Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के तहत, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के ऐसे पुरुष और महिला अभ्यर्थियों, जिन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त कर ली है, उन्हें मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10 महीने तक छात्रावास में रहने, पुस्तकालय की सुविधा, भोजन और कोचिंग पूरी तरह से निशुल्क दी जाएगी।

प्रवेश परीक्षा और महत्वपूर्ण तिथियां

फ्री कोचिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 31 मार्च 2025 को समाप्त होगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2025 को किया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल को उपलब्ध करा दिया जाएगा। परिणामों की घोषणा 15 मई 2025 को की जाएगी और जुलाई में कोचिंग प्रारंभ होगी।
 
कार्यक्रम तिथि
प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल 2025
एडमिट कार्ड जारी 15 अप्रैल 2025
रिजल्ट घोषणा 15 मई 2025
फ्री कोचिंग प्रारंभ जुलाई 2025
 

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपने पास रखनी होगी:
  • हाई स्कूल प्रमाण पत्र
  • स्नातक डिग्री प्रमाण पत्र
  • फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्वहस्ताक्षरित स्कैन कॉपी
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

  • 100 अंकों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • प्रत्येक उम्मीदवार को केवल दो बार इस फ्री कोचिंग योजना का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।
  • आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

अभ्यर्थी कोचिंग से जुड़ी पूरी जानकारी, सीटों की संख्या और एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें