25 व 26 मार्च को होगी परीक्षा
स्वयं (SWAYAM) मार्च परीक्षा 2021 का आयोजन 25 व 26 मार्च को होगा। स्वयं परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। परीक्षा के दौरान सुरक्षित शीरीरिक दूरी और सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कोरोना को देखते हुए स्वयं परीक्षा के दोपहर शिफ्ट की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। दोपहर में होने वाली परीक्षा पहले दो बजे से लेकर पांच बजे तक निर्धारित थी जिसे अब एक घंटे आगे बढ़ाकर दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक के लिए कर दिया गया है। इसे लेकर नोटिस भी जारी किया गया है।
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-NEET 2021: क्या सीबीएसई का बदला हुआ सिलेबस नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को भी पढ़ना होगा? यहां जानें...
ऐसे डाउनलोड करें SWAYAM मार्च एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही स्वयं परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक