फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SWAYAM July 2024 Result: स्वयं जुलाई सेमेस्टर के लिए 58 पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Fri, 21 Feb 2025 03:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SWAYAM July 2024 Results Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 58 हाइब्रिड-मोड पाठ्यक्रमों के लिए स्वयं जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
SWAYAM July 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SWAYAM July 2024 Results: एनटीए ने हाइब्रिड मोड में आयोजित 58 पाठ्यक्रमों के लिए स्वयं जुलाई सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल exam.nta.ac.in/swayam पर देख सकते हैं। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1940 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जबकि 1589 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


स्वयं जुलाई सेमेस्टर की परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड और हाइब्रिड मोड (सीबीटी + पेपर-पेन) में आयोजित की गई। परीक्षा में भाग लेने वाले 64,877 उम्मीदवारों में से 63,288 सीबीटी मोड में उपस्थित हुए, जबकि 1,589 ने हाइब्रिड मोड का विकल्प चुना।

इस दिन हुई परीक्षा

स्वयं जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षाएं 7, 8, 14 और 15 दिसंबर, 2024 को भारत भर के 249 शहरों में 270 केंद्रों पर आयोजित की गईं। 
विज्ञापन

परीक्षा का समय

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली और दूसरी पाली परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। कुल 517 पेपर आयोजित किए गए। भाषा-विशिष्ट विषयों को छोड़कर परीक्षा का मुख्य माध्यम अंग्रेजी था

रिजल्ट ऐसे करें चेक

 
  • सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार SWAYAM की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam.पर जाएं।  .
  • अब होमपेज पर "SWAYAM जुलाई रिजल्ट 2024 स्कोरकार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आप अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रति डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें