सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी काउंसलिंग 2022 मसला
- फोटो : Social Media
Supreme Court on NEET PG Counselling 2nd Round: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग 16 नवंबर तक पूरी करने और उसी दिन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को डेटा जमा करने का निर्देश दिया है।
प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा काउंसलिंग के दूसरे दौर के समापन पर, नीट-पीजी यानी स्नातकोत्तर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, 2022-23 के लिए मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग के साथ आगे बढ़ सकती है।