फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exams: दसवीं और बारहवीं बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Mon, 21 Feb 2022 12:10 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Board Exams: ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की याचिका 15 से अधिक राज्यों की ओर से दायर की गई है। छात्र बोर्ड परीक्षाओं में वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Board Exams - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने  सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई को मंजूरी दे दी है। मुख्य न्यायाधिश एनवी रमना ने याचिका को स्वीकार किया और बताया कि मामले की सुनवाई जस्टिस एएम खानविलकर की पीठ करेगी। कोर्ट आज सोमवार को ही इस मामले की सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन

वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति की मांग कर रहे छात्र
ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की याचिका 15 से अधिक राज्यों की ओर से दायर की गई है। छात्र बोर्ड परीक्षाओं में वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति की मांग कर रहे हैं। इसके पीछे उन्होंने कोरोना महामारी के प्रकोप का हवाला दिया है। बीते साल महामारी को देखते हुए विभिन्न बोर्ड ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। छात्रों को आंतरिक परीक्षा और बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मानक के अनुसार अंक प्रदान किए गए थे। 
विज्ञापन

परीक्षा की तारीखें आ रही सामने
हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू की जाएंगी। इसके अलावा  CISCE की ओर से भी आईसीएसई कक्षा दसवीं और आईएससी कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल के आखिर में शुरू होने की संभावना है। कोरोना के प्रकोप के कम होते ही विभिन्न राज्यों ने अपने यहां स्कूलों को खोल दिया है और परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें