फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की वजह से सभी स्कूलों में आज से गर्मियों की छुट्टियां शुरू

Sat, 01 May 2021 02:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र में आज यानी कि 1 मई से सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
स्कूल के छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में आज यानी कि 1 मई से सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। सूबे में गर्मियों की छुट्टियों के लिए आज से सभी स्कूल बंद हो गए हैं। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल राज्य के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां जल्दी घोषित कर दी गई हैं। गर्मियों की छुट्टियां 1 मई से लेकर 13 जून तक हैं और उसके बाद ही स्कूल खुलेंगे। दरअसल, गर्मियों की छुट्टियों के खत्म होते ही कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा होगी और उसके बाद स्कूलों को फिर से खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईसीएआई सीए मई 2021 परीक्षा: फिर से खुल रही है आवेदन विंडो, 6 मई तक मौका

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की  दूसरी लहर की वजह से देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसकी वजह से लगभग सभी राज्यों ने अपने यहां स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड ने भी कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए दसवीं और  बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि सूबे में 76 दिन से ज्यादा स्कूल  बंद नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से 12वीं परीक्षा के लिए लिया गया ये बड़ा फैसला 


सूबे में भी बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश पहले ही जारी हो चुका है। राज्य में नागरिकों की सुरक्षा के लिए 15 मई तक सख्त तालाबंदी की गई है। इस साल सूबे में कोरोना की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए अभी संशोधित तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें