फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में गर्मियों की छुट्टियों का आदेश, जुलाई में खुलेंगे कॉलेज

Fri, 05 Jun 2020 02:16 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jammu kashmir - फोटो : Twitter
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर सरकार ने बढ़ती गर्मीियों को देखते हुए कॉलेजों के लिए एक महीने के ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जेके के उच्च शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के सभी सरकारी संस्थानों के लिए 5 जून से 5 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसके लिए सचिव एचईडी ने एक आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों में 5 जून से 5 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी। उच्च शिक्षा विभाग में कॉलेजों के निदेशक ने अपने संस्थान के कर्मचारियों और छात्रों के साथ विचार-विमर्श किया। सभी ने 5 जुलाई, 2020 तक कॉलेजों को बंद करने की सिफारिश की।

गृह मंत्रालय, MHA ने भी राज्य सरकार से जून में स्कूलों के फिर से खोलने पर पुनर्विचार करने को कहा है। राज्य के आदेशों के अनुसार, पहले कहा था कि स्कूलों को 15 जून, 2020 तक फिर से खोल दिया जाएगा। लेकिन सरकार ने बाद में इस तरह के किसी भी निर्णय को अस्वीकार कर दिया, और सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन

  
क्षेत्र के छात्र रेडियो और टीवी पर कक्षाएं ले रहे हैं और जहां संभव है वहां ऑनलाइन मोड का उपयोग भी कर रहे हैं। जेके सरकार ने इस महामारी के प्रकोप के दौरान छात्रों के लिए अनेक सुविधाएं दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें