फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPBSE MP Board: 12वीं कक्षा की शेष परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी

Fri, 05 Jun 2020 12:21 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE- Madhya Pradesh Board of Secondary Education ने 12वीं परीक्षा की शेष परीक्षाओं के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके लिए बोर्ड ने एक ट्वीट भी जारी किया है। छात्र अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से या एमपी ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि एमपी बोर्ड की ऑफिशइयल वेबसाइट mponline.gov.in है। बता दें कि परीक्षाएं 9 से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बोर्ड ने स्वास्थ्य दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सभी को फेस मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा गया है। उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्कैनिंग भी होगी।

विज्ञापन


ऐसे करें अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड-

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा एडमिट कार्ड 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब वेबसाइट पर पूछे गए आवश्यक विवरणों को दर्ज करें।
चरण 4: जैसे ही आप सबमिट करेंगे वैसे ही आपके सामने हॉल टिकट / संशोधित एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 5: अब एडमिट कार्ड पर दर्शाये गए सभी विवरणों की जांच करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट या पीडीएफ सॉफ्टकॉपी डाउनलोड करें। 

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें