फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Tips: लक्ष्य तक पहुंचने से क्या रोक रहा है? जानिए सफलता पाने के सरल उपाय

Wed, 05 Mar 2025 10:18 AM IST
शिवम गर्ग जेरेमी कैम्पबेल, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Success Tips: लक्ष्य प्राप्ति में कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन छोटे-छोटे प्रयासों से आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। जानें कैसे असफलताओं से सीखकर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Success Tips: लक्ष्य को हासिल करना अक्सर मुश्किल होता है, चाहे वे व्यक्तिगत हों या पेशेवर। आप सोच सकते हैं कि रोजाना व्यायाम करना, ज्यादा पढ़ना या कोई नया कौशल सीखना आदि मजेदार गतिविधियां हो सकती हैं, लेकिन अक्सर समय के साथ आप इन्हें बोझ समझने लगते हैं। क्या आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप अपने उद्देश्य से ज्यादा उसके परिणाम पर ध्यान लगाते हैं।

विज्ञापन


लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमेशा नए प्रयासों और तौर-तरीकों की जरूरत होती है। अगर इनमें कोई रास्ता कठिन लगता है, तो इन्सान हार मान लेता है। यही कारण है कि कई लोग अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। विदित हो, सफलता निरंतर प्रयास करने से मिलती है, न कि केवल अंतिम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करने से। ऐसे में, छोटे-छोटे प्रयासों के जरिये चिंता को कम करके असफलताओं को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है।

दैनिक जीत पर हो ध्यान

दैनिक जीत पर ध्यान केंद्रित करें। असफलताएं मिलना लाजिमी हैं, लेकिन आगे बढ़ते रहें। छोटी, लेकिन लगातार मिलने वाली जीत अंततः सफलता की ओर ले जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि आप चार महीनों में 50 किताबें पढ़ना चाहते हैं, तो प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ने की कोशिश करना व्यावहारिक तरीका नहीं है। यह खुद को धोखा देने या हार मानने का एक नुस्खा है। इसके बजाय, सुबह-शाम एक-एक घंटा पढ़ना अधिक कारगर होता है। इससे आप सप्ताह में एक या दो किताबें खत्म कर लेंगे। ऐसे में, भले ही आप मूल समय-सीमा तक काम पूरा न कर पाएं, लेकिन आप लगातार प्रगति करते रहेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट तरीका

यदि आपका लक्ष्य स्पष्ट नहीं है, तो उसे अमल में लाना मुश्किल हो जाता है। इससे बचने के लिए, स्पेशल (एस), मीजरेबल (एम), अचीवेबल (ए), रिलेवेंट (आर) और टाइम बाउंड (टी) यानी स्मार्ट लक्ष्य बनाएं। जब आपको अच्छे से पता होता है कि आपको क्या करना है, तो ऐसी आदतें बनाना आसान होता है जो लंबे समय तक टिकी रह सकें।

कुछ अलग भी करें

लक्ष्य से भटकाव तब होता है, जब आप किसी काम में पूर्णता हासिल करने की कोशिश करते हैं। इसलिए सबसे पहले इस मानसिकता को सुधारें। स्मार्ट लक्ष्यों के साथ कोई अलग भाषा या कुछ अलग और नया करने का प्रयास करें। मंजिल तक पहुंचने लिए रुकने के बजाय हर तक पहुंचने से क्या रोक रहा दिन कुछ नए का प्रयास करते रहना बेहद जरूरी है।

असफलताओं से सीखें

अगर आप किसी व्यस्त माहौल में होते हैं, तो लक्ष्य से विचलित होना आसान हो जाता है। ऐसे में, उन कामों पर ध्यान केंद्रित करें, जो आपके दैनिक शेड्यूल में फिट बैठते हों। ऐसा करने से वह काम आपकी आदत में शुमार हो जाता है। ऐसा करते हुए आगे बढ़ते रहें, असफलताओं से सीखें और लक्ष्य तक पहुंचने के रास्ते में मिलने वाली छोटी-छोटी जीत की खुशियां मनाते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें