फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Womens Day: महिलाओं को बिजनेस के गुर सिखाएंगे आईआईटी विशेषज्ञ, इन राज्यों में होगा प्रशिक्षण

Wed, 05 Mar 2025 09:12 AM IST
शिवम गर्ग सीमा शर्मा

सार

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ अब घरेलू महिलाओं को बिजनेस के गुर सिखाएंगे। छह राज्यों के हर जिले में महिलाओं को वित्तीय और डिजिटल साक्षरता के साथ अपने उत्पाद बेचने का प्रशिक्षण मिलेगा। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Business Training for Women: आईआईटी विशेषज्ञ अब घरेलू महिलाओं को बिजनेस के गुर सीखाएंगे। आईआईटी दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली की स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups - SHGs) की महिलाओं को वित्तीय और डिजिटल साक्षरता में निपुण करने की योजना तैयार की है।

उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण

इसके तहत इन छह राज्यों के हर जिले में जाकर सरकारी विभाग में पंजीकृत सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को ऑनलाइन पोर्टल और मार्केट में अपने उत्पाद बेचने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा इन्हें वित्तीय और डिजिटल साक्षरता भी सिखाई जाएगी। आईआईटी दिल्ली की प्रोफेसर सीमा शर्मा ने बताया कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आम महिलाओं को सशक्त करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसमें ईएक्सएल आर्थिक रूप से मदद कर रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के हर जिले में इन आम महिलाओं को सशक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत पहले 500 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को तीन दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें सीधे पैसा खाते में डालने के लिए वित्तीय और डिजिटल साक्षरता में भी निपुण करेंगे, ताकि यूपीआई या अन्य लेन-देन के माध्यमों से वे अपने बिजनेस को नई उड़ान दे सकें।

हर तीन महीने बाद होगी समीक्षा

इन महिलाओं को प्रशिक्षण देने के बाद हर तीन महीने के बाद उनके काम की समीक्षा भी होगी। ताकि कमियों को सुधारते हुए प्रशिक्षण में बदलाव लाया जा सके। ऐसी महिलाओं को आगे बढ़ने में लगातार सहयोग होगा। इसमें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के राज्य और जिले के अधिकारी स्तर एसएचजी सदस्यों को भी संगठित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें