फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Tips: खुद पर शक छोड़िए, सफलता को अपनाइए; आत्म-संदेह को आत्म-विश्वास में बदलने के चार असरदार तरीके

Wed, 18 Jun 2025 01:36 PM IST
शिवम गर्ग अमंथा इम्बर, हार्वर्ड विजनेस रिव्यू

सार

How to overcome self-doubt: अगर आप भी अपनी कामयाबी पर संदेह करते हैं और खुद को सफल होने के लायक नहीं मानते, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आपको पता चलेगा कैसे आत्म-संदेह की भावना को सकारात्मक नजरिये में कैसे बदला जाए। 
विज्ञापन
How to overcome self-doubt - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Harvard Business Review: क्या कभी-कभी आपको यह महसूस होता है कि जिस पुरस्कार या सम्मान से आपको नवाजा जा रहा है, आप उसके हकदार नहीं हैं? ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप आत्म-संदेह के शिकार होते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आप अपनी सफलता पर शक करने लगते हैं और सोचने लगते हैं कि आप उसके लायक हैं भी या नहीं। इसे इंपोस्टर सिंड्रोम भी कहा जाता है। इसमें आप अपनी कामयाची और उपलब्धियों को अयोग्य मान बैठते हैं, जबकि ऐसा होता नहीं है। इससे निपटने के लिए आपको यह जानना होगा कि आत्म-संदेह की भावना को सकारात्मक नजरिये में कैसे बदला जाए। कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

चतुर बनने का दिखावा न करें

आपका लक्ष्य सबसे चतुर व्यक्ति बनना होना चाहिए, न कि ऐसा होने का दिखावा करना। आप अधिक से अधिक चीजों को सीखकर होशियार बन सकते हैं। इसके लिए सवाल पूछने से परहेज न करें, भले ही वे बेवकूफी भरे क्यों न लगें। इससे आपको आगे बढ़ने और अपने हौसले को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

दबाव में निखरना सीखें

समय-समय पर अपनी समीक्षा करते रहें। खुद से सवाल करें कि आप किसी चीज से क्यों डरते हैं? ऐसा कौन-सा डर है, जो आपको अपनी सफलता पर संशय करने पर मजबूर कर रहा है। एक वार जब आप पहचान कर लेंगे, तो इससे निपटना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, ध्यान रखें कि कभी खुद को काम के दबाव में बिखरने न दें। बजाय इसके, ऐसे समय में भी अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करें। इससे आपके भीतर आत्म-संदेह की भावना नहीं आएगी, क्योंकि आपको खुद पर यकीन रहेगा कि आपके उस काम में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।
विज्ञापन

असफलता से डरें नहीं

असफलता का खौफ हर किसी को डराता है, लेकिन आपको उससे डरना बंद करना होगा। कुछ नया सीखने का सबसे अच्छा जरिया असफलता ही है। इसके अलावा, अवसरों को महज इसलिए न टालें, क्योंकि वे कठिन लगते हैं या आपको नाकामयाब होने का डर सताता है। हो सकता है डराने वाली चीज ही आपको आगे बढ़ने में सबसे ज्यादा मदद करे।

आलोचनाओं को स्वीकारें

किसी नकारात्मक प्रतिक्रिया से वचने के बजाय उसे स्वीकार करने की आदत डालें। इसे व्यक्तिगत रूप से न लें, बल्कि इसे सुधार के अवसर के रूप में देखने की कोशिश करें। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि यह मान लें कि आपकी आलोचना करने वाला व्यक्ति चाहता है कि आप सफल हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें