फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: इस बीमारी के कारण बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे अभिभावक, शुरू करनी पड़ीं ऑनलाइन कक्षाएं

Wed, 18 Jun 2025 01:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Online Classes: महाराष्ट्र के ठाणे में छात्रों और अभिभावकों में एक बीमारी को लेकर इतना डर बन गया कि स्कूल को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करनी पड़ीं। अभिभावकों की शिकायत के बाद सोमवार को स्कूल में निरीक्षण दल भी भेजा गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी स्कूल ने अस्थाई रूप से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। ऐसा छात्रों और शिक्षकों में मच्छर जनित बीमारियों के संदिग्ध मामलों की शिकायतों के बाद किया गया है। स्कूल ने 18 से 28 जून तक नर्सरी से कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के डेंगू से प्रभावित होने की खबरों को निराधार आरोप बताया है।

विज्ञापन


स्कूल की ओर जारी बयान में कहा गया है कि ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के स्वास्थ्य निरीक्षण में परिसर में मच्छरों के प्रजनन का कोई सबूत नहीं मिला। 
 

एहतियाती उपाय किए गए

स्कूल प्रबंधन के एक प्रतिनिधि ने कहा, "एहतियाती उपाय के तौर पर हमने स्कूल परिसर में सभी खिड़कियों पर मच्छरदानी लगा दी है और धुएं से बचाव का काम भी शुरू कर दिया है।"
 

अभिभावकों की शिकायतों पर स्कूल में किया गया निरीक्षण

टीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रसाद पाटिल ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के बाद सोमवार को स्कूल में एक नागरिक दल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि सक्रिय प्रजनन नहीं देखा गया, लेकिन इसकी संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


पाटिल ने कहा, "हमने मच्छरों के पनपने के कई संभावित स्थानों की पहचान की और उन्हें नष्ट कर दिया, जैसे कि गमले, फटे हुए टायर और पुराने फर्नीचर, जहां पानी जमा हो सकता था। हमने स्कूल परिसर और आसपास के निर्माण स्थलों पर व्यापक छिड़काव और फॉगिंग की है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें