फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Tips: हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए समय के साथ बदलाव जरूरी, सफल होने के लिए बदलें पढ़ने की रणनीति

Mon, 11 Nov 2024 11:22 AM IST
आकाश कुमार लियान पार्सन्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Success Tips: पढ़ाई का स्तर बढ़ने के साथ कठिनाई भी बढ़ती है। ऐसे में, पुराने ढर्रे पर चलने के बजाय पढ़ने की रणनीति में भी बदलाव लाना बहुत जरूरी है। यदि इस तेजी से बदलते तकनीकी युग आप ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Success Tips: कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। आपने अपने मनपसंद कॉलेज व कोर्सेज में दाखिला ले लिया होगा। बहुत से छात्र नए कॉलेज व माहौल में जाकर बेहद खुश होते हैं, तो वहीं कुछ छात्रों को थोड़ी घबराहट होती है। कई छात्रों को तो कॉलेज के नए पाठ्यक्रम को समझने में थोड़ी दिक्कत महसूस होती है। लेकिन आप अपनी कुछ आदतों और रणनीतियों में बदलाव लाकर कक्षा के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर सफलता की एक नई ऊंचाई को छू सकते हैं। कॉलेज में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आगे की योजना बनाना आवश्यक है।

विज्ञापन

रटने से करें परहेज

रटने से आप परीक्षा में तो अच्छे नंबर पा सकते हैं, लेकिन विषय की बुनियादी अवधारणाओं को अच्छी तरह से नहीं समझ पाएंगे। रटने से पाठ को लंबे समय तक याद नहीं रखा जा सकता। रटने की जगह विषय का समग्र अध्ययन करने से लंबे समय तक याद रखने के साथ-साथ सीखने के लिए सबसे अच्छा तरीका हो सकता है।

पहले से योजना बनाएं

सबसे पहले अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। उसके बाद लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक अच्छी योजना बनाएं। इससे पढ़ाई करते समय आपके पास एक स्पष्ट रोडमैप होगा और आप अपने लक्ष्य की ओर आसानी से बढ़ पाएंगे। कभी भी 

आज का काम कल पर न टालें

आप चाहें तो एक डायरी भी बना सकते हैं, जिसका उपयोग अपने कैलेंडर को नियंत्रित करने और वर्तमान असाइनमेंट की समय सीमा पर नजर रखने के लिए भी कर सकते हैं।

सीखने की शैली विकसित करें

यह पता लगाने में थोड़ा समय लग सकता है कि आपके लिए सीखने की कौन-सी अध्ययन विधियां सबसे अच्छी हैं। अपने नोट्स या फ्लैश कार्ड के माध्यम से भी आप अपने सीखने की प्रक्रिया की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी ज्ञान का परीक्षण करने के कई तरीके हैं। उनमें से एक है, श्वाब मेटाकॉग्निशन।

इस तकनीक के माध्यम से विभिन्न रणनीतियों को आजमा सकते हैं। मेटाकॉग्निशन में आप अपनी संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं के बारे में सोचते हैं और यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपके लिए कौन-सी अध्ययन विधियां सबसे अधिक कारगर हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई के बीच अंतराल रखें

पढ़ाई करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है, सत्रों के बीच अंतराल रखना। अपनी पढ़ाई को कई दिनों में बांटने से आप कहीं ज्यादा आसानी से याद रख पाएंगे। इससे जानकारी को गहराई से आत्मसात करने में मदद मिलती है और वह लंबे समय तक आपको याद रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें