फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे सफलतम लोगों से जानें इनकी सफलता का राज

Sun, 21 May 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
मडोना - फोटो : Wiki
विज्ञापन
इस दुनिया के हर एक इंसान के बीच अगर कोई कॉमन चीज है तो वो है 'सफलता'। ये एक ऐसी चीज है जिसकी चाहत हर किसी की है। फिर वो चाहे मुकेश अंबानी हों या देश के प्रधानमंत्री मोदी, हर किसी को जिंदगी में सफल होना है। हां एक बारीक सा अंतर ये हो जाता है कि लोगों के लिए सफलता के मायने बदल जाते हैं। आज आपको ऐसी ही चार मशहूर हस्तियों के जरिए बताते हैं कि कैसे मिलती है सफलता?  
विज्ञापन


1. मेडनाः अमेरिका की मशहूर गायक, संगीतकार, एक्टर और बिजनेसवुमन जिन्होंने एक के बाद एक ना जाने कितने हिट दिए हैं।  उनका कहना है कि, "बहुत से  लोग ये बताने से डरते हैं कि उन्हें क्या चाहिए इसलिए उन्हें वो चीजें कभी मिलती भी नहीं।" 

2. नेल्सन मंडेलाः

नेल्सन मंडेला - फोटो : Source
साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति रहे नेल्सन मंडेला महात्मा गांधी से बहुत ज्यादा प्रभावित थे।  इसके अलावे वो साउथ अफ्रीका में हुए अश्वेत आंदोलन के सबसे बड़े  नेता भी थे।  उनका कहना था कि, "अपनी इच्छाओं को शीर्ष पर पहुंचाने से पहले कई बार मौत का सामना करना पड़ता है।" 
 

3. मोहम्मद अलीः  

मोहम्मद अली - फोटो : Source
इनके बारे में सिर्फ एक लाइन कहना ठीक होगा कि वो इंसान जिसने अपने बाद की पीढ़ी में बॉक्सर बनने का बीज बोया।  जिन्होनें बॉक्सिंग में अमेरिका के लिए एक नहीं कई इतिहास लिखे।  उनका कहना था, "मैं कभी हारने के बारे में नहीं सोचता, सिर्फ ये सोचता हूं कि जो भी करूं पूरी ताकत से करूं।" 
 
विज्ञापन

4. ऑस्कर वाईल्डः

ऑस्कर - फोटो : Source

आयरलैंड के मशहूर प्ले राईटर, नॉवेलिस्ट, निबंधकार और कवि जो कि बाद में लंदन के सबसे मशहूर नाटककार में से भी हुए, उनका कहना था कि, "आप जो हैं वो बने रहिए, सहज रहिए।  लोग आपको उसी रूप में स्वीकार लेते हैं, जो आप हैं।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें