फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी'

Sat, 17 Mar 2018 01:29 PM IST
सैम वाल्टन
विज्ञापन
Sam Walton
विज्ञापन

मेरा जन्म ओक्लाहामा में एक खेतिहर परिवार में हुआ था। मैंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री ली। हालांकि छोटी उम्र से ही अर्थशास्त्र और व्यवसाय प्रबंधन में मेरी रुचि थी। खुदरा बाजार से मेरा पहला परिचय तब हुआ, जब मैंने जे.सी. पेन्नी में नौकरी की। उस कंपनी ने खुदरा व्यवसाय में प्रवेश ही किया था।

विज्ञापन


उसी समय मेरे मन में रिटेल चेन खोलने का विचार आया। मैंने अपने ससुर से 25,000 डॉलर उधार लिए और न्यूपोर्ट में पहली दुकान खोली। उसके बाद तो यह सिलसिला चल निकला और दो दशक के भीतर पूरे अमेरिका में पंद्रह रिटेल स्टोर हो गए। बचपन में जिन मूल्यों के साथ मेरा पालन पोषण हुआ, मैंने उन्हीं मूल्यों के साथ व्यवसाय किया।

मैने अपने साथ काम करने वाले लोगों का ख्याल रखा। उन्हें छूट के साथ वालमार्ट के शेयर खरीदने का मौका दिया, ताकि वे भी सफल हों और वालमार्ट की सफलता का आनंद उठाएं। यदि आप अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेंगे, तो इससे आपको व्यक्तिगत सफलता में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के लिए पैसा और स्वामित्व ही काफी नहीं है

लेकिन व्यवसाय में सफलता के लिए पैसा और स्वामित्व ही काफी नहीं है। अपने भागीदारों को चुनौती और प्रेरणा देने के लिए लगातार नए और ज्यादा दिलचस्प तरीके के बारे में सोचते रहना चाहिए। उनके समक्ष उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहित करें।

यदि आप पैसे के पीछे भागते हैं, तो एक व्यवसाय से दूसरे व्यवसाय की तरफ भागते फिरेंगे, लेकिन मैंने सिर्फ एक व्यवसाय (खुदरा व्यवसाय) पर अपना ध्यान केंद्रित किया। यदि आप अपने जुनून का पीछा करेंगे और एक क्षेत्र पर ध्यान देंगे, तो जो भी काम करेंगे, उनमें अवश्य सफल होंगे और उस क्षेत्र का नेतृत्व कर सकेंगे। अपने प्रतिस्पर्धी की तुलना में अपने खर्चों को नियंत्रित करें, तो उसका लाभ आपको जरूर मिलेगा।

अपने साझीदार के साथ हर बात साझा करें और अपने ग्राहकों को अपना मालिक समझें। नई तकनीक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मददगार होती है, इसलिए नई तकनीक को आगे बढ़ाना श्रेयस्कर है। पारंपरिक रास्ते से अलग रास्ता चुनें। यदि हर कोई एक ही दिशा में जा रहा है, तो संभव है कि दूसरी दिशा में बढ़ने पर आपको अपनी मंजिल मिले।

यदि आप अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेंगे, तो इससे आपको व्यक्तिगत सफलता में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें