नीट पीजी टॉपर आरुषि नरवानी ने 800 में से कुल 725 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रेम तिलक ने 800 में से 700 अंक प्राप्त किए। दिलचस्प बात यह है कि लगातार दूसरी बार किसी महिला उम्मीदवार ने NEET PG परीक्षा में टॉप किया है। पिछले साल, शगुन बत्रा ने NEET PG 2022 परीक्षा में 800 में से 705 अंक हासिल करके NEET PG परीक्षा में टॉप किया था।
नीट पीजी 2023 की परीक्षा 5 मार्च 2023 को कुल 2,08,898 उम्मीदवारों ने दी थी। आधिकारिक परिणामों के अनुसार, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली से आरुषि नरवानी ने नीट पीजी 2023 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप किया है। नीट पीजी 2023 के टॉपर्स की सूची में प्रेम तिलक ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
नीट पीजी टॉपर डॉ. आरुषि ने वीएमएमसी सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। नीट पीजी टॉपर आरुषि ने कहा, "मैंने नीट पीजी की तैयारी तब शुरू की थी, जब मैं अपने एमबीबीएस के थर्ड ईयर में थी। किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए निरंतरता बहुत महत्वपूर्ण है। छोटे-छोटे प्रयास हर दिन मायने रखते हैं।
बता दें कि डॉ. आरुषि नरवानी मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली से पूरी की है। बाद में उन्होंने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से MBBS पूरा किया । NEET PG 2023 एग्जाम की तैयारी के दौरान डॉ. आरुषि नरवानी वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) से अपनी इंटर्नशिप कर रही थीं। डॉ. आरुषि नरवानी ने पहले ही प्रयास में NEET PG की न केवल परीक्षा पास किया, बल्कि कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में टॉप रैंक भी हासिल की।