फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

MP Board Result 2023: 10वीं में मृदुल पाल तो 12वीं मैथ्स में नारायण शर्मा ने मारी बाजी, यहां देखें सूची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 25 May 2023 02:03 PM IST

सार

राज्य में एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 2023 की 1 अप्रैल को समाप्त हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Board Result - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज यानी 25 मई गुरुवार को 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। दोपहर 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नतीजे घोषित किए। इस साल एमपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परिणाम घोषित हो गए हैं। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा है। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा है। वहीं, हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा। लड़के 52% सफल रहे। 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।

 
विज्ञापन

MP Board Result - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज यानी 25 मई गुरुवार को 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। दोपहर 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नतीजे घोषित किए। इस साल एमपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। 

स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परिणाम घोषित हो गए हैं। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा है। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा है। वहीं, हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा। लड़के 52% सफल रहे। 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।
 

10वीं के टॉपर
छात्र/छात्रा स्कूल स्थान अंक
मृदुल पाल पिंक फ्लॉवर उ.मा.वि., नंदानगर, इंदौर पहला 494
प्राची गडवाल न्यू पिंक फ्लॉवर उ.मा.वि., नेहरू नगर, इंदौर दूसरा 493
कीर्ति प्रभा मिश्रा गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल, सीधी दूसरा 493
स्नेहा लोधी शा. बहुउद्देशीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., नरसिंहपुर दूसरा 493
अनुभव गुप्ता सेन्ट जेवियर स्कूल मानपुर उमरिया तीसरा 492
अभिषेक परमार संस्कार पब्लिक अकादमी उ.मा.वि., अकोडिया, शाजापुर तीसरा 492
उन्नति अग्रवाल स्व. पंडित श्री जी.एल. व्यास क्रिएटिव कॉन्वेन्ट उ.मा.वि., टीकमगढ़ तीसरा 492
आस्था सिंह राजपूत सरस्वती उ.मा.वि., बडामलहरा, छतरपुर तीसरा 492
राधा साहू संत कंवरराम उ.मा.वि., डबरा, ग्वालियर तीसरा 492
सुदीक्षा कटारे किड्स कॉर्नर उ.मा.वि., लश्कर, ग्वालियर तीसरा 492
प्रिया ठाकरे शा. कन्या उ.मा.वि., बिरसा, बालाघाट तीसरा 492

12वीं में अलग-अलग संकायों के टॉपर
विज्ञान संकाय के टॉपर्स

विज्ञान-गणित समूह में होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। नारायण ने 488 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे जिन्हें 486 अंक मिले हैं। तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल ने हासिल किया। प्राची को 485 नंबर हासिल हुए हैं।

वाणिज्य संकाय के टॉपर्स
वाणिज्य समूह में खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे। इन छात्रों ने 482 अंकों के साथ संकाय में टॉप किया है। 481 नंबर के साथ रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रहीं। भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है जिन्हें 480 अंक मिले हैं।

कला संकाय के टॉपर्स
कला संकाय में प्रदेश की लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12 वीं कला संकाय से छिंदवाड़ा की मौली नेमा (489 अंक) पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार और समिका वर्मा रहीं जिन्हें 487 नंबर मिले हैं। 486 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या झिरा रही हैं। 

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - mpresults.nic.in पर जाएं।
  • एमपीबीएसई एचएससी कक्षा 10 या एचएसएससी कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम 2023 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

टॉपर्स को पुरस्कार
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सरकार इस बार कई पुरस्कार देने की योजना बनाई है। इसमें टॉपर्स लड़कियों को ई स्कूटी लड़कों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next