फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के युवक ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, बना सबसे कम उम्र का करोड़पति

Wed, 18 Oct 2017 08:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
akshay
विज्ञापन
भारतीय मूल का एक किशोर ब्रिटेन का सबसे कम उम्र का करोड़पति बन गया है। अक्षय एक ऑनलाइन इस्टेट कंपनी चलाते हैं जिसका मूल्य महज एक साल में एक करोड़ 20 लाख रुपए आंका गया है। उनकी कंपनी Doorstep.co.uk 16 महीने के भीतर ब्रिटेन की 18 बड़ी ऑनलाइन कंपनियों में शुमार हो गई। 19 साल के अक्षय रूपारेलिया स्कूल की पढ़ाई जारी रखने के साथ प्रॉपर्टी को खरीदने-बेचने के अपने कारोबार को भी चलाते थे। वे रियल एस्टेट के बड़े एजेंट की जगह बहुत ही मामूली पैसों में लोगों की प्रॉपर्टी बेचने में उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन


पढ़ें- मुफ्त में देश घूम आया इलाहाबाद का युवक, तरीका बेहद अनोखा

पैसे उधार लेकर सात हजार पाउंड में शुरू की थी कंपनी

akshay
अक्षय रूपारेलिया की कंपनी ‘डूरस्टेप.को.यूके’ की वेबसाइट मात्र 16 महीने पहले बनी थी और इस हफ्ते वह ब्रिटेन की 18वीं सबसे बड़ी एस्टेट एजेंसी बन चुकी है। अक्षय का दावा किया है कि उन्होंने जब से अपना व्यवसाय स्थापित किया है तब से अब तक लगभग नौ अरब रुपये की संपत्ति बेच चुके हैं। पहली बार जब एक व्यक्ति ने उनसे एक लिए संपर्क किया तब उन्होंने उसकी संपत्ति मात्र तीन हफ्तों बेच दी थी। अक्षय ने अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर सात हजार पाउंड में अपनी कंपनी शुरू की थी जिसमें की आज 12 लोग काम करते हैं।
विज्ञापन

अक्षय ने अपने बिजनेस पर ध्यान देने और उसे बढ़ावा देने का फैसला लिया

akshay
अपने कारोबार के शुरुआती दौर में जब वे स्कूल में रहते थे तो ग्राहकों के फोन का जवाब देने का जिम्मा उन्होंने एक कॉल सेंटर को दिया था और स्कूल से लौटने के बाद वे कॉल का जवाब खुद देते थे। अक्षय को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैथमैटिक्स की पढ़ाई का ऑफर भी आया, लेकिन उन्होंने अपने बिजनेस पर ध्यान देने और उसे बढ़ावा देने का फैसला लिया। अक्षय के पिता कौशिक एक केयर वर्कर हैं और उसकी मां रेणुका बधिर बच्चों के स्कूल में सहायक शिक्षिका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें