फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT कानपुर के छात्र ने जीता जेम्स डायसन अवॉर्ड

Sat, 09 Sep 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में किसी भी रोगी को बिना दर्द के स्ट्रेचर पर एक वार्ड से दूसरे वार्ड में ले जाना अब काफी आसान हो जाएगा। IIT कानपुर के छात्र आशीष मोहनदास ने एक ऐसा आधुनिक स्ट्रेचर बनाया है जिसका इस्तेमाल कर बड़ी ही आसानी से अस्पताल में रोगियों को एक जगह से जूसरी जगह पहुंचाया जा सकेगा और वो भी बिना किसी दर्द के। इस खास स्ट्रेचर को MAATTAM नाम दिया गया है और इसकी डिजाइनिंग के लिए आशीष मोहनदास ने जेम्स डायसन अवॉर्ड जीता है। 
विज्ञापन


पढ़ेंः अब इंजीनियरिंग के छात्रों को आधार कार्ड से मिलेगी नौकरी

आशीष ने बताया कि उसने काफी सिंपल तरीके से इस स्ट्रेचर को डिजाइन किया है और ये किसी भी अस्पातल को काफी आसानी से प्राप्त हो सकेगा। इसके बारे में बताते हुए आीष ने कहा कि ये स्ट्रेचर काफी हद तक ट्रेडमिल से मिलता है जिसका प्लेटफॉर्म चलता रहता है। इसमें एक चौड़ी कन्वेयर फैब्रिक बेल्ट लगी है और दोनों अंतिम छोर पर रोलर लगे हुए हैं ताकि इसे हिलाना आसान हो। 

इस आधुनिक स्ट्रेचर की खोज के लिए IIT कानपुर के फाइनल ईयर के छात्र आशीष मोहनदास को जेम्स डायसन अवॉर्ड से नवाजा गया है। आशीष ने इसे अपने फाइनल ईयर के प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें