फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस का संघर्ष : सिर्फ छह दिन कलेक्टर रहे श्रीराम वेंकटरमन, जेल भी गए और अब...

Sun, 25 Dec 2022 02:32 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IAS Sriram Venkitaraman: आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण ने संघ लोक सेवा आयोग की सबसे कठिन परीक्षा सिविल सर्विस एग्जाम को न सिर्फ पास किया बल्कि उसमें दूसरी रैंक हासिल की थी।

विज्ञापन
IAS Sriram Venkitaraman - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC SUCCESS STORY, IAS Sriram Venkataraman: देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा, जिसे पास करना हर छात्र का सपना होता है। लाखों- करोड़ों की संख्या में छात्र इसकी तैयारी करते हैं। इनमें से कुछ ही छात्र हर साल सफल हो पाते हैं। सोचिए इस कठिन परीक्षा को पास करने के बाद नौकरी मिले और वह भी महज छह दिनों बाद छिन जाए तो कैसा लगेगा। ऐसा ही हुआ था एक आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण के साथ। आज हम आपको उनके साथ हुई इस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, कि आखिरकार क्या हुआ उनके साथ, क्यों छह दिन बाद ही नौकरी से हटाए गए, क्या हुआ था उस रात...

आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण (IAS Sriram Venkitaraman) ने संघ लोक सेवा आयोग की सबसे कठिन परीक्षा सिविल सर्विस एग्जाम को न सिर्फ पास किया बल्कि उसमें दूसरी रैंक हासिल की थी। वह 2012 के UPSC टॉपर थे। उन्हें जिला कलेक्टर नियुक्ति किया गया था। लेकिन महज छह दिन बाद ही एक घटना की वजह से उन्हें अपने पद से हटा दिया गया था।

 

विज्ञापन

आल इंडिया दूसरी रैंक की थी हासिल 

केरल में कोच्चि के रहने वाले आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण ने अपनी स्कूली शिक्षा भावांश विद्या मंदिर गिरिनगर से की थी। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया और अपने दूसरे ही प्रयास में परीक्षा में टॉप किया था। उनकी ऑल इंडिया दूसरी रैंक थी।

डॉक्टरी की पढ़ाई करके आए थे 

बता दें कि आईएएस अधिकारी बनने से पहले श्रीराम वेंकटरमण डॉक्टरी के पेश में थे। उन्होंने साल 2010 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी।

 

पत्रकार की हत्या का आरोप

बताया जाता है कि आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन की कार की टक्कर से तिरुवनंतपुरम में एक स्थानीय अखबार के युवा पत्रकार की मौत हो गई थी। इस मामले में आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। IAS श्रीराम वेंकटरमन पर आरोप है कि उन्होंने 2019 में नशे में गाड़ी चलाई थी।  बताया जाता है कि घटना के वक्त उनकी महंगी कार में उनकी एक मॉडल-दोस्त भी थीं। लापरवाही से चलाई जा रही कार ने म्यूजियम रोड पर खड़ी मोहम्मद बशीर (35) की मोटरसाइकिल को उस वक्त टक्कर मार दी जब वह काम से घर लौट रहे थे। बशीर मलयालम अखबार ‘सिराज’ के ब्यूरो चीफ थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल और कार के कई टुकड़े सड़क पर बिखरे मिले और बशीर की चप्पल के साथ कुछ सामान घटनास्थल से कई मीटर दूर मिला। सड़क पर खून के धब्बे देखे गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक जगह पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 304ए (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

हत्या का आरोप हुआ था खारिज

तिरुवनंतपुरम जिला अदालत ने IAS अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन पर लगे हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया था। केरल सरकार ने भी साल 2020 में वेंकटरमन का निलंबन रद्द कर दिया था। उसके बाद उन्हें हेल्थ डिपार्टमेंट का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया था। वर्तमान में वे केरल स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर हैं।

 

विज्ञापन

आईएएस टॉपर से की शादी

आईएएस वेंकटरमन ने अप्रैल 2022 में अलपुझा जिले की कलेक्टर रेणु राज से शादी की। बता दें कि रेणु राज 2014 बैच की टॉपर थीं। आईएएस वेंकटरमन की यह पहली शादी थी जबकि रेणु राज की दूसरी शादी थी। वह कोट्टायम की रहने वाली हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें