फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू का छात्र बना केबीसी में करोड़पति

Fri, 10 Oct 2014 12:41 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंदवाड़ी का साधारण किसान परिवार का एक युवक कौन बनेगा महाकरोड़पति में शामिल होकर करोड़पति बन गया है। यह एपिसोड 21 अक्तूबर को टीवी पर दिखाया जाएगा। एक साधारण किसान के बेटे के करोड़पति बनने की खबर से उसका परिवार उत्साहित है और उसे ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन


गांव मंदवाड़ी का निरंकुश पुत्र रविपाल दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए फाइनल का छात्र है। उसने सीरियल कौन बनेगा महाकरोड़पति में 15 दिन पहले हिस्सा लिया था। जिसमें उसने एक करोड़ 60 लाख रुपये जीते हैं। इक्कीस वर्षीय निरंकुश के पिता किसान हैं। उनके पास करीब 10 बीघा जमीन है। उनके दो बेटे हैं।

निरंकुश का छोटा भाई भी कक्षा नौ में जनता इंटर कॉलेज फलावदा में पढ़ाई कर रहा है। वह पिता के साथ खेती में भी हाथ बंटाता है। परिजनों ने बताया कि यह एपिसोड 21 अक्तूबर को टीवी चैनल पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, निरकुंश ने एपिसोड दिखाए जाने से पूर्व टीवी चैनल की शर्तों के मुताबिक कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। वहीं, परिजन भयभीत है कि जानकारी देने पर उन्हें रकम का चेक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें