Cyrus Pallonji Mistry: स्कूली शिक्षा मुंबई में, लंदन में पाई उच्च शिक्षा
मिस्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने इंपीरियल कॉलेज, लंदन से सिविल इंजीनियरिंग में बीई के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग में स्नातक होने के बाद, वह परिवार के स्वामित्व वाले कंस्ट्रक्शन बिजनेस में शामिल हो गए। फिर उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया और प्रबंधन में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक भी किया।