फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE ISC Result 2022 Toppers: 18 टॉपर्स में नौ बेटियां, यूपी के सात तो बंगाल से मिले छह टॉपर

Sun, 24 Jul 2022 07:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE ISC Result 2022 Toppers List  में उत्तर प्रदेश के सात छात्रों ने कब्जा जमाया है। ऑल इंडिया रैंक में पहले स्थान पर कुल 18 छात्रों को जगह मिली है। 
विज्ञापन
CISCE ISC Result 2022 Toppers List - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISCE ISC Result 2022 Toppers List : सीआईएससीई (CISCE) की ओर से जारी आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) सेमेस्टर-2 के रिजल्ट में 18 उम्मीदवारों ने 99.75% अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई है। 

विज्ञापन

CISCE ISC Result 2022 टॉपर्स में सात यूपी से 

CISCE ISC Result 2022 Toppers List  में उत्तर प्रदेश के सात छात्रों ने कब्जा जमाया है। ऑल इंडिया रैंक में पहले स्थान पर कुल 18 छात्रों को जगह मिली है। इनमें से सात उत्तर प्रदेश के हैं। जिनमें पांच लखनऊ, एक प्रयागराज और एक कानपुर से हैं। वहीं, एक हरियाणा, एक महाराष्ट्र, तीन तमिलनाडु और छह पश्चिम बंगाल से हैं। 

यह भी पढ़ें : CISCE ISC 12th Results 2022 OUT: आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.38 फीसदी रहा परिणाम
 

99.52 फीसदी रहा लड़कियों का पास प्रतिशत

इस साल, CISCE ISC Result 2022 में ऑल इंडिया पास प्रतिशत 99.38 फीसदी दर्ज किया गया है। जहां लड़कियों ने 99.52 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.26 फीसदी रहा है। वहीं, केरल में 99.96 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : CISCE ISC Results 2022: 12वीं का रिजल्ट, SMS से ऐसे करें चेक

ISC Result 2022: Toppers

टॉपर्स में गुरुग्राम, हरियाणा से आनंदिता मिश्रा
ठाणे, महाराष्ट्र से उपासना नंदी
चेन्नई, तमिलनाडु से हरिणी राममोहन, नाम्या अशोक निछानी और कार्तिक प्रकाश 
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से अनन्या अग्रवाल
लखनऊ, उत्तर प्रदेश से आकाश श्रीवास्तव, फहीम अहमद, सिमरन सिंह, अक्षत अग्रवाल
कानपुर, उत्तर प्रदेश से प्रभकीरत सिंह
कोलकाता, पश्चिम बंगाल से मोहम्मद अर्श मुस्तफा, प्रतीति मजूमदार, अपूर्वा कशिश, 
पानिहटी, पश्चिम बंगाल से पृथ्वीजा मंडल
अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल से निखिल प्रसाद
24 परगना उत्तर, पश्चिम बंगाल से अभिषेक बिश्वास 

आदि ने 99.75 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए पहला स्थान पाया है। 
 
विज्ञापन

CISCE ISC Result 2022: टॉप-3 की मेरिट सूची में 154 छात्रों ने बनाई जगह

आईएससी कक्षा 12वीं परिणाम 2022 की मेरिट सूची में कुल 154 छात्रों ने अपना स्थान प्राप्त किया है। इस साल, आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 96,940 छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें 51,142 लड़के और 45,798 लड़कियां शामिल हैं। आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.52 फीसदी रहा है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.26 फीसदी रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें