रामायणी रॉय, बिहार बोर्ड कक्षा10 की टॉपर
- फोटो : @airnews_patna
Bihar Board 10th Topper: बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणाम गुरुवार, 31 मार्च को घोषित कर दिए गए हैं। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 के रिजल्ट में औरंगाबाद के दाऊद नगर निवासी रामायणी रॉय 97.40 फीसदी अंकों के साथ स्टेट टॉपर रहीं। रामायणी रॉय, पटेल हाईस्कूल, औरंगाबाद की छात्रा है और उसने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
परिणाम जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत में रामायणी ने बताया कि यहां तक तक पहुंचने के लिए सबसे जरूरी है कि माता-पिता को बच्चे पर विश्वास हो और मेरे माता-पिता ने मुझ पर विश्वास बनाए रखा, बोर्ड परीक्षाओं के दौरान यही भरोसा मेरी सबसे बड़ी ताकत बना। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इतने अच्छे माता-पिता मिले। रामायणी ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं स्टेट टॉपर बन पाऊंगी। लेकिन इतना भरोसा था कि टॉप 10 में जगह बना लूंगी। अब रिजल्ट आने के बाद बेहद खुश हूं।