फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्षीय छात्र ने कर दिया चमत्कार, अब अखबार डिलीवर करेगा उसका 'ड्रोन'

Fri, 25 Aug 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
रोहित डे
विज्ञापन
रख हौसला, वो मंजर भी आएगा
विज्ञापन

प्यासे के पास चल के, समंदर भी आएगा

थक कर ना बैठ, ए मंजिल के मुसाफिर
मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा।   अगर मन मे दृढ़ विश्वास हो और हौसले बुलंद हो तो मंजिल चाहे कितनी ही कठिन हो आसानी से मिल ही जाती है। ऐसे ही बुलंद हौसले की बदौलत बंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के BSc फर्स्ट ईयर के छात्र रोहित डे ने एक कारनामा कर दिखाया है जो विदेशो में पढ़ने वाले छात्र भी बिना ट्रेनिंग के करने की सोच भी नहीं सकते हैं।
पढ़ें- जमीन के एक टुकड़े से ये किसान ने यूं बन गया करोड़पति...

घरों तक अखबार डिलीवर करेगा ये ड्रोन

रोहित डे
रोहित डे ने एक ऐसा ड्रोन बनाया है जो लोगों के घरों तक अखबार डिलीवर करेगा। रोहित ने इस ड्रोन को 'नयन' नाम दिया है। इसका वजन 2.6 किलोग्राम है और लगभग 30 मिनट तक इससे काम किया जा सकता है। 

रोहित ने पिछले कई वर्षों में कई ड्रोन बनाए हैं। उनके बनाए ड्रोनों का इस्तेमाल सर्विलांस, एरियल फोटोग्राफी और फसल की मॉनिटरिंग का काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

स्मार्टफोन से होता है कंट्रोल

'नयन' इन्वर्टेड रोटर कॉन्सेप्ट के आधार पर काम करता है और इसे स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। डे ने पहले ही एक ड्रोन बनाया था लेकिन वो इससे संतुष्ट नहीं थे। अब रोहित को लगता है कि 'नयन' अच्छी तरह से काम कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें