फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stream Selection: 12वीं के बाद विषय चयन का फैसला न बन जाए पछतावे की वजह, इस तरह से करें चुनाव

Fri, 09 May 2025 07:00 AM IST
शाहीन परवीन राचेल कोडी, पोस्टडॉक्टरल रिसर्च फेलो

सार

Subject Selection After Class 12: बारहवीं के बाद विषयों का चयन आपके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह निर्णय आपकी करियर दिशा और सफलता को प्रभावित कर सकता है। इसलिए विषय का चयन सोच-समझकर करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Stream Selection: बारहवीं के बाद कॉलेज में पढ़ना अधिकतर छात्रों का सपना होता है। कई छात्र तो पढ़ने का मन भी बना लेते हैं। हालांकि, पहले से योजना बनाना सही भी है, लेकिन इस उत्साह या जल्दबाजी में आप कई बार स्नातक में ऐसे विषयों का चयन कर लेते हैं, जो बाद में आपके करिअर में बाधा बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप स्नातक में विषयों का चयन सोच-समझकर करें।

विज्ञापन


आपको बता दें कि जब आप विषयों का चयन पूरी स्पष्टता के साथ करते हैं, तो अपने भविष्य में लक्ष्यों को भी आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसलिए स्नातक में ऐसे विषयों का चयन करें, जिनमें रोजगार के अवसर हों और आपको वह विषय पढ़ने में भी रुचिकर लगते हो।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

करिअर प्लानिंग

करिअर प्लान करते समय आपको विभिन्न अकादमिक विषयों में अपनी रुचि और क्षमताओं पर विचार करना चाहिए। इसके लिए एक प्रमुख विषय चुनें। यह आपको एक विशिष्ट करिअर पथ या उच्च अध्ययन के लिए तैयार करेगा। इससे संबंधित अनुशासन में एक या दो कक्षाएं लें और अपनी रुचि के विभाग के छात्रों से बात करें।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

शोध है जरूरी

कॉलेज छात्रों को विषय बदलने की इच्छा तब हो सकती है, जब उन्हें उस क्षेत्र का अनुभव न हो और वह किसी अन्य क्षेत्र के लिए खुद को बेहतर मानते हों। इस तरह के परिणामों से बचने के लिए, जिस विषय में आप रुचि रखते हैं, उसके बारे में और उससे संबंधित किसी अन्य विषय में शोध करना महत्वपूर्ण है।

हालांकि एक बार जब आपकी रुचि अधिक स्पष्ट हो जाती है, तो आपको अपने लिए प्रमुख विषय को बदलना आसान हो सकती है, लेकिन आप शुरू में ही अपनी रुचियों और क्षमताओं के अनुरूप एक प्रमुख विषय चुनकर काफी समय और ऊर्जा बचा सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आपके पसंदीदा विषय

यदि आप अपना पसंदीदा विषय चुनते हैं, तो अपनी कक्षाओं और कॉलेज के अनुभव से पूरी तरह जल्द ही जुड़ पाएंगे, आपके ग्रेड बेहतर होंगे और आपका अन्य साथियों के साथ संबंध बेहतर होगा। अगर आपको वाकई नहीं पता कि आप क्या विषय चुनना चाहते हैं, तो आप किसी प्रोफेसर, सलाहकार, विभाग प्रमुख और अन्य छात्रों से बात कर सकते हैं। इससे आपको अपना सबसे उपयुक्त विषय चुनने और भविष्य में एक आदर्श करिअर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

चुनौतियों के लिए तैयार रहें

अगर कॉलेज के पहले सेमेस्टर में जब आपका प्रदर्शन खराब होता है और शिक्षकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो आप यह ने मान, लें कि आपने विषय का गलत चुनाव किया है। इस दौरान आत्मविश्वास को बनाए रखें और विचार करें कि सबसे पहले वह कौन-सी चीज थी, जिसने आपको इस विषय को चुनने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद खुद को आप उन शैक्षणिक चुनौतियों के लिए तैयार करें। 

 -द कन्वर्सेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें