फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्रोंं के लिए स्पेशल परीक्षा

Thu, 04 Jun 2020 11:50 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

गुजरात में कंटेनमेंट क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के लिए सेमेस्टर परीक्षाएं विशेष रूप से अगस्त या सितंबर में आयोजित की जाएंगी। इन विशेष परीक्षाओं के अंक छात्रों की मार्कशीट में रेगुलर अंकों के रूप में अंकित होंगे। राज्य के शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर विचार किया और मंगलवार को (जीआर- government resolution) के माध्यम से परीक्षा लेने का निर्णय लिया। जो छात्र अपने अपने घरों पर लौट आए हैं, उन्हें अब परीक्षा देने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इन छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालयों में जहां छात्रों को राज्य भर से दाखिला दिया जाता है और उनकी पढ़ाई के लिए हॉस्टल दिया जाता है, उनके लिए जिले में परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग ने 29 मई को शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा की अध्यक्षता में राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक वेबिनार किया। उस वक्त भी एक और जीआर जारी किया गया था जहां सभी विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए पूरी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया था और कहा था कि "स्थिति बेहतर होने" के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। बता दें कि राज्य के विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी कॉलेजों को 21 जून से सेमेस्टर 3, 5 और 7 के लिए ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य संचालित करने के निर्देश भी दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें