फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी-भुवनेश्वर स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा होगी ऑनलाइन

Thu, 04 Jun 2020 11:50 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी भुवनेश्वर (Indian Institute of Technology Bhubaneswar) ने स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये फैसला इसलिए किया गया है जिससे विद्यार्थी को समय से स्नातक की डिग्री हासिल कर सकें।
विज्ञापन

इसके लिए संस्थान की ओर से बुधवार को एक बयान भी जारी हुआ है। जारी हुए बयान में कहा गया है कि आईआईटी- भुवनेश्वर सीनेट ने ‘ मूल्यांकन के मानकों के साथ बिना समझौता किए हुए संस्थान के नियमों और विद्यार्थियों के स्नातक सुनिश्चित करने के लिए’ यह निर्णय लिया है।

इसके अलावा बयान में कहा गया है कि विद्यार्थी के लिए इस संबंध में जो समय-सारिणी बनाई गी है। इन जारी दो समय-सारिणी में से किसी एक को चुन सकते हैं। ध्यान दें कि पहली समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा 24 जून से शुरू होगी और दूसरी की जुलाई के अंतिम सप्ताह में या अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होगी। बयान में बताया गया है कि अगर कोविड-19 महामारी से जुड़ी परिस्थतियां ठीक होती हैं तो वह संस्थान आ सकते हैं और परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच परीक्षा केंद्र बदलने को स्कूल के माध्यम से करें आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें