फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल से दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे बिहार बोर्ड के छात्र

Thu, 26 Mar 2020 04:39 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड ने 12वीं के तीनो स्ट्रीम के परीणामों की घोषणा कर दी है। अब परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं अलग-अलग संस्थानों में दाखिला लेंगे। लेकिन पटना विश्वविद्यालय को छोड़कर राज्य के दूसरे किसी विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 को लेकर कोई सूचना नहीं है, वहीं पटना विवि में आवेदन प्रक्रिया का पूरा कैलेंडर तैयार है। अब बिहार बोर्ड के जो भी विद्यार्थी बी.कॉम, बीए और बीएससी में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 03 अप्रैल, 2020 से ऑनलाइन माध्यम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। पटना विवि प्रशासन का कहना है कि नामांकन के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। जो विद्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं वे अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पेमेंट की प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो सकती है। पटना विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


 आवेदन की तिथि बढ़नी तय:

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटना विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए भी नामंकन प्रकिया को तीन अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है जो की 15 मई तक चलेगी। वहीं लॉकडाउन जैसे हालात को देखते हुए आवेदन तिथि बढ़ानेे कि उम्मीद है। पटना विवि के छात्र केे आवेदन की तिथि को लेकर कोई हड़बड़ी नहीं है। सबकुछ सामान्य होने तक विद्यार्थियों के हित में आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ले सकतें हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढेें :  लॉकडाउन में ऐसे घर बैठे फ्री में पढ़ें हिंदी से लेकर अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं की लोकप्रिय किताबें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें