बिहार में लचर शिक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार घटना बेतिया के रामलखन सिंह कॉलेज की है। शनिवार को कॉलेज में स्नातक की परीक्षा थी, पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। जिसके बाद छात्र मैदान में बैठ कर परीक्षा देते नजर आए।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए परीक्षा प्रभारी ने बताया कि कॉलेज में अधिकतम दो हजार विद्यार्थियों के बैठने की जगह हैं, पर पांच हजार विद्यार्थियों को यहां परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया हैं। हमने संबंधित अधिकारियों से परिसर में परीक्षा हॉल बनाने का अनुरोध किया हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल ने एनएनआई को बताया कि इस परेशानी से बचने के लिए हमने कॉलेज में एक परीक्षा हॉल बनाने की गुहार सभी संबंधित अधिकारियों से लगाई हैं। जिससे परीक्षा देने आए अधिक छात्रों को समायोजित किया जा सके, पर अब तक परीक्षा हॉल नहीं बन पाया है।