फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPTET 2019 RESULT : पीईबी ने जारी किया रिजल्ट, यहां पाएं पूरी जानकारी 

Mon, 28 Oct 2019 07:22 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mppeb - फोटो : file photo
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET)-2018 के परिणाम घोषित कर दिए गए है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और फाइनल 'आंसर की' पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा में करीब ढ़ाई लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम आने के बाद अब मेरिट लिस्ट के आधार पर 12,374  पदों पर नियुक्तियां होंगी। पीईबी ने सभी सात विषयों- गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू  का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 फरवरी से 10 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी। पीईबी ने यह परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों में खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की थी। 

विज्ञापन

रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें