फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, मैदान में बैठकर परीक्षा देने को मजबूर छात्र 

Mon, 28 Oct 2019 08:57 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ramlakhan college betia - फोटो : ani
विज्ञापन

बिहार में लचर शिक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार घटना बेतिया के रामलखन सिंह कॉलेज की है। शनिवार को कॉलेज में स्नातक की परीक्षा थी, पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था नहीं थी। जिसके बाद छात्र मैदान में बैठ कर परीक्षा देते नजर आए। 

विज्ञापन

 


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए परीक्षा प्रभारी ने बताया कि कॉलेज में अधिकतम दो हजार विद्यार्थियों के बैठने की जगह हैं, पर पांच हजार विद्यार्थियों को यहां परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया हैं। हमने संबंधित अधिकारियों से परिसर में परीक्षा हॉल बनाने का अनुरोध किया हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल ने एनएनआई  को बताया कि इस परेशानी से बचने के लिए हमने कॉलेज में एक परीक्षा हॉल बनाने की गुहार सभी संबंधित अधिकारियों से लगाई हैं। जिससे परीक्षा देने आए अधिक छात्रों को समायोजित किया जा सके, पर अब तक परीक्षा हॉल नहीं बन पाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें