फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ कोर्सेस के लिए बंद होने वाली है स्कॉलरशिप, जानें क्या है सरकार की तैयारी

Wed, 04 Sep 2019 09:11 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी की प्रदेश के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक हुई। जिसके बाद विचार किया जा रहा है कि सभी कोर्सों के लिए स्कॉलरशिप केवल उन लोगों को मिले जिन्होंने अच्छे अंकों से पास किया हो। आरको बता दें कि अब तक सरकार छात्रों को 674 विषयों में स्कॉलरशिप दे रही थी पर अब इन कोर्सों में से नर्सिंग जैसे कोर्सेस को हटाने का विचार चल रहा है।   

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें स्कॉलरशिप के आकंड़ो का परीक्षण हुआ और पाया गया कि जिन विषयों के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है उनकी संख्या 674 है। पर सच तो ये है कि केवल 5 से 7 विषयों को प्राथमिकता दी जाती है और उन्हीं प्रोफेशनल डिग्री के कोर्सों के लिए स्कॉलरशिप भी सबसे ज्यादा दी जाती है।   

ये भी पढ़ें- पढ़ाई में पैसे बन रहे हैं रुकावट तो ये स्कॉलरशिप आएगी काम, 5वीं से ग्रेजुएशन तक होगी मदद
विज्ञापन

  
ऐसे में सरकार पहले उन कोर्सों को बंद करने वाली है जिनके लिए छात्र सबसे कम आवेदन करते हैं। आंकड़े की मानें को ऐसे करीब 100 विषय हैं साथ ही 150 ऐसे विषय हैं जिनकी स्कॉलरशिप कुछ ही उम्मीदवार को मिलेगी।  सूत्रों से पता चला कि अंक निर्धारित होने के साथ-साथ केवल उन्हें मौका मिलेगा जिनके बेहतर अंक हो। 
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने इस विषय पर कहा, 'हमने काफी आंकड़े निकाले हैं। नीचे के कोर्सों में कोई कटौती नहीं होगी पर उच्च शिक्षा के कोर्सों पर फिर विचार किया जाएगा।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें