फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीएचडी करने के लिए जरूरी नहीं पोस्ट ग्रेजुएट होना, UGC करने जा रहा है ये बड़ा बदलाव

Tue, 03 Sep 2019 02:30 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी फिर एक बड़े बदलाव की तैयारी में है। अगर वर्तमान की बात करें तो स्नातक पाठ्यक्रम तीन साल का और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो साल का होता है। पर अब इसमें बदलाव आ रहा है। जी हां, यूनिवर्सिटीज के यूजी प्रोग्राम्स का समय तीन साल से बढ़ाकर चार साल होने जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें अभी इस योजना पर विचार चल रहा है। अगर इस योजना को मंजूर दे दी गई तो छात्र कोर्स के बाद पीएचडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। छात्रों का पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी नहीं है। इस बात की पुष्टि यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने की है। 

अब तक नियम चल रहा था कि स्नातक तीन साल और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो साल करने के बाद उम्मीदवार को पोस्ट ग्रेजुएशन करनी थी। बता दें कि देश की शिक्षा नीति में बड़े स्तर पर बदलाव करने के लिए यूजीसी ऐसी योजनाए बना रहा है। इसके लिए एक विशेष समिति का गठन हुआ और शिक्षा नीति में बदलाव के लिए कमेटी ने यूजीसी को अपनी रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नॉलेज बैंक : कुछ ऐसे प्रश्न जो हर कॉम्पिटिटिव एग्जाम का बनते हैं हिस्सा, जोड़े अपनी तैयारी में

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

क्या हैं करियर में कामयाबी हासिल करने के अचूक उपाय? जानिए प्रसिद्ध करियर विशेषज्ञ से केवल 485 रुपये में (विज्ञापन)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें