फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार का निर्णय : पहली से पांचवी कक्षा के बच्चों को बिना परीक्षा, अगली कक्षाओं में किया जाएगा प्रमोट

Thu, 18 Mar 2021 09:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में 102 दिन बाद बुधवार को कोरोना के सबसे अधिक 35,886 मामले सामने आए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के डर को देखते हुए प्रधानमंत्री ने राज्यों से तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को जल्द थामने की अपील की। एहतियाती कदम के रूप में कई राज्यों ने उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को रद्द कर सीधे अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला किया है। 

बुधवार को राजस्थान प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा तक वर्तमान शिक्षा सत्र में कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। असेसमेंट के आधार पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य सरकार का निर्णय : असेसमेंट टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा पास

प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को स्माइल-1, स्माइल-2 और 'आओ घर से सीखें' के तहत लिए जाने वाले असेसमेंट टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर पास किया जाएगा। बता दें छात्रों को 1 अप्रैल 2021 को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - नीट : ओडिशा सरकार सभी जिलों में बनाना चाहती है परीक्षा केंद्र 

राज्य सरकार का निर्णय : इस दिन होगी छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा

विभाग के अनुसार, छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा 15 से 22 अप्रैल तक स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी, वहीं 9वीं से 11वीं कक्षा की परीक्षा की तिथि 6 से 22 अप्रैल निर्धारित की गई है और कक्षा 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें - कोविड-19: क्या महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल, रेस्तरां और मॉल होंगे बंद? जानिए हर सवाल का जवाब

विज्ञापन

राज्य सरकार का निर्णय : इस दिन घोषित होगा परिणाम

कक्षा छठी, सातवीं, नौवीं और ग्यारहवीं का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। वहीं 1 मई से अगली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बता दें इससे पहले दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में स्कूली बच्चों की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
 

बोर्ड परीक्षाओं, रिजल्ट और शिक्षा संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें