भारत समेत पूरी दुनिया में अब युवा नौकरी से ज्यादा स्टार्टअप और खुद का बिजनेस शुरु करने में रुचि ले रहे हैं। आज एंटरप्रेन्योरशिप की बेहद ही चर्चा है और अधिकतर युवा अब एंटरप्रिन्योर बनने का सपना देख रहे हैं। गौरतलब है कि अपने नए और विशेष आइडिया के साथ मार्केट में अपना बिजनेस लॉन्च करने की प्रक्रिया को एंटरप्रेन्योरशिप कहते हैं। ऐसा करने वाले व्यक्ति को एंटरप्रेन्योर कहते हैं। भारत में इस वक्त सैकड़ों सफल एंटरप्रेन्योरस हैं और यह भारत के जीडीपी में भी अहम योगदान दे रहे हैं। भारत के कुछ सफल एंटरप्रेन्योरस में से एक नाम है विजय शेखर शर्मा का , जिन्होंने 2010 में Paytm की शुरूआत की थी। इसके अलावा दीपिंदर गोयल ने 2008 में Zomato और सचिन बंसल ने 2007 में Flipkart जैसी विश्वस्तरीय ई-कॉमर्स कंपनी की स्थापना की थी। इन सभी एंटरप्रेन्योरस ने बेहद ही छोटे स्तर पर अपना स्टार्टअप शुरू किया था, लेकिन आज इनकी कंपनिया काफी आगे बढ़ चुकी हैं। इसलिए नौकरी छोड़ कर कुछ नया करने की कोशिश करने वाले युवाओं के लिए इस फील्ड में सफलता पाने के काफी अवसर हैं। युवाओं के बीच एंटरप्रेन्योरशिप का क्रेज होने के बावजूद उन्हें इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं होती है कि अपने आईडिया अथवा विचारों के साथ किस तरह से मार्केट में उतरना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश की जाने-माने ऐडटेक प्लेटफॉर्म सफलता डॉट कॉम ने एक खास एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम की शुरूआत की है। ऐसे में अगर आप इस नए प्रोग्राम से जुड़ना चाहते हैं तो तुरंत Entrepreneurship Programme - Join Now पर क्लिक करके इस खास प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं और एंटरप्रेन्योर बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
सफलता ने शुरू किया है खास एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम :
युवाओं के बीच एंटरप्रेन्योरशिप के बढ़ते क्रेज को देखते हुए उन्हें इसके लिए सही तरीके से तैयार करने के लिए सफलता ने एक खास एंटरप्रिन्योरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम से जुड़ने वाले युवाओं को 60 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस, लाइव प्रोजेक्ट्स/केस स्टडीज, बिजनेस प्लान/पिच डेक बनाने के तरीकों के साथ और भी कई चीजें सिखाई जाती हैं। साथ ही इस बैच से जुड़ने वाले युवाओं को बेहद ही सफल एंटरप्रिन्योरस से भी जुड़ने और सीखने का मौका मिलेगा और उन्हें बहुत सारे नेटवर्किंग फोरम के साथ भी कनेक्ट होने का मौका मिलेगा। तो देर किस बात की आज ही सफलता के इस खास एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम में एडमिशन लें और एक सफल एंटरप्रिन्योर बनने के अपने सपने को पूरा करें। आप इस कोर्स से ऊपर दिए गए Entrepreneurship Programme वाले लिंक पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं।
कौन ले सकता है इस कोर्स में एडमिशन :
सफलता के इस खास कोर्स से वैसे कोई भी अंडर ग्रेजुएट्स या ग्रेजुएट्स जुड़ सकते हैं जो खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना रखते हैं। इसके अलावा छोटे व्यापारी, माइक्रो एंटरप्रेन्योरस या कहीं और जॉब करने वाले व्यक्ति भी इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं और सफल एंटरप्रेन्योरस बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। सफलता के इस खास कोर्स के लिए नया बैच 26 सितंबर 2022 से शुरू होने जा रहा है, जिससे आप महज 4,999 रुपये की फीस देकर जुड़ सकते हैं।
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर :
अगर आप भी 12वीं या ग्रैजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करियर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद आपको सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।