पढ़ाई करते छात्र (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : फाइल फोटो
पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करना कथित तौर पर एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर को भारी पड़ गया है। समुदाय विशेष के कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हेड मास्टर से बदसलूकी की और उसके खिलाफ धर्मांतरण को बढ़ावा देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दरअसल, कर्नाटक के गडग जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता को लेकर कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा मामला : प्रखंड शिक्षा अधिकारी
प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मैं प्रधानाध्यापक और छात्रों से शिकायत की प्रति और जानकारी प्राप्त करूंगा और जानकारी राज्य शिक्षा विभाग के उप निदेशक को भेजूंगा।
नुपुर शर्मा के बयान पर जमकर हुआ था बवाल
इस साल की शुरुआत में, एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब छिड़ गया जब तत्कालीन भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा ने टिप्पणी से खुद को दूर किया और कहा कि प्रवक्ता का सरकार में कोई पद नहीं है। पार्टी की ओर से उन्हें निष्कासित करते हुए प्रवक्ता पद से भी हटा दिया था। इस मामले में सरकार को वैश्विक समुदाय से भी प्रतिक्रिया मिली।