फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Exam Dates Changed: एसएससी का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें कब होंगी एमटीएस, सीपीओ, सीजीएल परीक्षाएं

Wed, 29 Mar 2023 09:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Revised Exam Calendar 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL Tier 1 और CGL Tier 2 परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।  
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Revised Exam Calendar 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL Tier 1 और CGL Tier 2 परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, मल्टी-टास्किंग (एनटी-स्टाफ) परीक्षा या एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 दो मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। एमटीएस के तहत रिक्तियां 10,880 हैं जबकि सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए 529 रिक्तियां हैं। 
 

SSC Revised Exam Dates एसएससी सीपीओ पेपर-2 में 15,740 उम्मीदवार सफल

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर के लिए एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा 2022 दो मई को आयोजित की जाएगी। परिणाम के अनुसार, 15,740 उम्मीदवारों ने एसएससी सीपीओ पेपर-2 परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए शारीरिक परीक्षण में अर्हता प्राप्त की है। एसएससी सीजीएल 2023 टियर एक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। विस्तृत अधिसूचना अभी प्रतीक्षित है।

 
विज्ञापन

SSC Revised Exam Calendar जानें कब क्या होगा?

  1. एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा : दो मई से 19 मई और 13 से 20 जून, 2023
  2. एसएससी सीपीओ 2022 टियर 2 परीक्षा : दो मई, 2023
  3. एसएससी सीएचएसएल 2022 टियर 2 परीक्षा : 26 जून, 2023
  4. एसएससी चयन पोस्ट चरण 11 और चयन पद-लद्दाख / 2023 : जून 27-30, 2023
  5. एसएससी सीजीएल 2023 टियर 1 परीक्षा : 14-27 जुलाई, 2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें