फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Havaldar Exam: कब शुरू होगी एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती? जानें कौन-कौन कर सकेंगे आवेदन

Thu, 29 Jun 2023 10:48 AM IST
उत्कर्ष उपाध्याय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS, Havaldar Exam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (एसएससी एमटीएस और हवलदार) परीक्षा 2023 से संबंधित एक नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS, Havaldar Exam: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (एसएससी एमटीएस और हवलदार) परीक्षा 2023 से संबंधित संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इस संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार इस परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना 30 जून, 2023 को जारी की जाएगी जो कि पूर्व में 14 जून, 2023 को जारी की जानी थी। 

विज्ञापन

अधिसूचना में दी गई जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग की अधिसूचना में यह लिखा है कि, "उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 का नोटिस, जो अस्थायी रूप से 14.06.2023 को प्रकाशित होने वाला था, अब 30.06.2023 को प्रकाशित होने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।"

ये प्रक्रिया 30 जून के बाद होंगी शुरू 


आगामी 30 जून, 2023 को जारी होने वाली एसएससी एमटीएस अधिसूचना में, उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या, परीक्षा और पंजीकरण तिथियां, पात्रता मानदंड आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। इसे ssc.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा।

एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 के अनुसार, एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून से ही शुरू होनी थी। क्योंकि अब तक अधिसूचना ही जारी नहीं हो पाई है इसलिए अब, अधिसूचना जारी होने के बाद यह प्रक्रिया 30 जून को या उसके बाद शुरू होगी।
विज्ञापन

परीक्षा कब होगी?

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार (एसएससी एमटीएस और हवलदार) 2023 टियर-I परीक्षा अक्तूबर 2023 के लिए निर्धारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें