RPSC Recruitment 2023: पात्रता मापदंड
आयु सीमा : आवेदकों को एक जनवरी, 2024 को 21 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट उपलब्ध है।
RPSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के एक अधिनियम द्वारा निगमित किसी भी विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए।
RPSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिसूचना में अधिक जानकारी दी गई है।े