फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Answer Key 2023: एसएससी एमटीएस-हवलदार की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि आज

Wed, 20 Sep 2023 08:33 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS, Havaldar Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस-हवलदार की आंसर-की जारी कर दी है। उत्तर कुंजी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से रिस्पॉन्स शीट के साथ डाउनलोड किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
SSC MTS Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS, Havaldar Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार 1 से 14 सितंबर तक आयोजित हुई एसएससी एमटीएस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से रिस्पॉन्स शीट के साथ डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


उम्मीदवार 20 सितंबर, यानी आज शाम 4 बजे तक अस्थायी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। उन्हें प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

मार्किंग स्कीम

एसएससी एमटीएस परीक्षा पैटर्न के अनुसार, खंड 1 में कुल 120 अंकों के 40 प्रश्न हैं और खंड 2 में कुल 150 अंकों के 50 प्रश्न हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और अनुभाग 2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

एसएससी एमटीएस कट-ऑफ 2023

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) के लिए अपेक्षित एसएससी एमटीएस कट-ऑफ 2023 देख सकते हैं - 
  • अनारक्षित (UR)- 73-80
  • ओबीसी )OBC)- 70-75
  • ईडब्ल्यूएस (EWS)- 68-73
  • एससी (SC)- 70-75
  • एसटी (ST)- 64-71
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें 'SSC MTS Answer Key 2023'

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यूजर नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
  • यदि कुंजियों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपत्ति उठाने के लिए प्रश्न आईडी का चयन करें।
  • 100 रुपये की आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और अनुरोध सबमिट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें