एसएससी जेएचटी के पहले पपेर में जिन उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, वे अब दूसरे पेपर में शामिल होंगे। पेपर-II (वर्णनात्मक) में उपस्थित होने के लिए पेपर-I में कुल 2274 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
SSC JHT परीक्षा विवरण
बता दें कि पेपर I परीक्षा 16 अक्तूबर, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। एसएससी जेएचटी परीक्षा का वर्णनात्मक पेपर (पेपर- II) 31 दिसंबर, 2023 को होना है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र सही समय पर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा।