कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जेई 2017 परीक्षा 22 से 25 जनवरी के बीच होगी। इलाहाबाद मध्य क्षेत्र से जुड़े जिलों से इस परीक्षा के लिए एक लाख 33 हजार 897 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें सिविल के लिए 47977, इलेक्ट्रिकल के लिए 34186, मैकेनिकल के लिए 51734 अभ्यर्थी शामिल हैं।
क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक इलाहाबाद में 12 केंद्रों पर परीक्षा में 23579 अभ्यर्थी शामिल होंगे, इसी तरह बरेली में चार केंद्रों पर 4624, गोरखपुर में चार केंद्रों पर 5632, कानपुर में पांच केंद्रों पर 12760, लखनऊ में 17 केंद्रों पर 31506, वाराणसी में नौ केंद्रों पर 17000 तथा पटना (बिहार) में 17 केंद्रों पर 38616 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
बताया गया है कि प्रवेश पत्र परीक्षा के एक सप्ताह पहले वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।