फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Stenographer Admit Card: एसएससी जल्द ही जारी करेगा स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 10 Nov 2022 11:41 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

SSC Stenographer Admit Card 2022: एसएससी जल्द ही स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Stenographer Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ग्रेड सी और डी परीक्षा 2022 के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2022 जल्द ही जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे अपने संबंधित हॉल टिकट एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकेंगे। स्टेनोग्राफर के पदों के लिए ग्रेड सी और डी परीक्षा 17 और 18 नवंबर, 2022 को होगी। परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करके अपने संबंधित हॉल टिकट का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

 

एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
 एसएससी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • 'एडमिट कार्ड'  'स्टेनोग्राफर' विकल्प को चुनें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आप एक नए लॉग-इन पेज पर पहुंचेंगे। 
  • अपने वैध लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण जमा करें।
  • हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • हॉल टिकट के विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के मंत्रालयों में भर्तिया
आपको बता दें कि स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के तहत रिक्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में हैं, जिसमें उनके अधीनस्थ और संलग्न कार्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें