DUET Answer Key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Delhi University Entrance Test) की उत्तर कुंजी 2022 को प्रश्न पत्र के साथ जारी किया है। उम्मीदवार जो पीजी पाठ्यक्रमों के लिए DUET 2022 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अस्थायी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट - nta.ac.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करना आवश्यक है।
उत्तर कुंजी पर उठा सकते हैं आपत्ति
जारी की गई डीयूईटी उत्तर कुंजी 2022 अस्थायी है। एनटीए ने नौ नवंबर से आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो खोली है। उम्मीदवार दिए गए उत्तरों पर 11 नवंबर शाम पांच बजे तक वैध स्पष्टीकरण के साथ आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद अंतिम डीयूईटी उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए जिसमें आपत्ति उठाई गई हो दो सौ रुपये का भुगतान करना होगा।
फाइनल उत्तर कुंजी के बाद जारी होगा परिणाम
अंतिम डीयूईटी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद NTA DUET परिणाम घोषित करेगा। इसके बाद डीयू चयनित उम्मीदवारों के लिए पहली प्रवेश सूची प्रकाशित करेगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अपने संबंधित कॉलेजों में पहुंचना होगा। सीटों की उपलब्धता के तहत डीयू 1 या दो से अधिक प्रवेश सूची जारी कर सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें DUET उत्तर कुंजी
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, नई अधिसूचना देखें।
- डीयूईटी उत्तर कुंजी 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
- डीयूईटी 2022 उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने ऑनलाइन मोड में 17, 18, 19, 20 और 21 अक्तूबर को DUET 2022 परीक्षा आयोजित किया था। DUET के माध्यम से, MA, MSc, और MCom, आदि सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।